सीएचसी में निरीक्षण करते सीएमओ।स्रोत विभाग
हापुड़। सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की अलग सूची न बनाए जाने पर उन्होंने फटकार लगाई। साथ ही पार्किंग की शिकायत की भी जांच की।
सीएमओ ने कहा कि जिन महिलाओं को प्रसव के दौरान अधिक जोखिम की संभावना है, उनकी विशेष निगरानी होनी चाहिए। आवश्यक जांच के साथ उपचार भी दिया जाना आवश्यक है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
उन्होंने प्रसूता कक्ष का भी निरीक्षण किया। महिला चिकित्सक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनरल ओपीडी में मरीजों से फीडबैक लिया। फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता को परखा। साथ ही पार्किंग की पिछले दिनों की गई शिकायत के मामले में भी जांच की।