फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 30 साल की पीड़ा पर लगा मरहम, पालिका ने रेलवे को दिए 50.78 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिद्दापुरी में 30 साल पुरानी जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका ने रेलवे भूमि का 50.78 लाख रुपये शुल्क जमा कराया है। इससे नाले के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

छिद्दापुरी और आसपास के मोहल्लों में नाला नहीं होने से बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता था। रास्तों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहता था। कई बार घरों तक पहुंचने के लिए लोगों को रास्ता बदलकर घूमना पड़ता था। गंदा पानी जमा रहने से 25 हजार से अधिक आबादी लंबे समय से परेशानी झेल रही थी।
नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि रेलवे भूमि के उपयोग के लिए 50 लाख 77 हजार 953 रुपये वे-लीव सुविधा शुल्क जमा कराया गया है। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद अब नगर पालिका और रेलवे के बीच एमओयू की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद नाले के निर्माण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 साल से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। नाला बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और छिद्दापुरी सहित आसपास के मोहल्लों के लोगों को जलभराव से स्थाई राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें