फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मायके पक्ष से आए लोगों ने दामाद पर किया हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बहादुरगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विवाद के बाद पत्नी ने मायके पक्ष के लोगों को ससुराल बुलाया और पति को पिटवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी आबाद ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने अपने मायके पक्ष से करीब आधा दर्जल लोग बुलवा लिए और हमला करा दिया। घर पहुंचे पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। वहीं, फावड़े से भी हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके परिजनों की भी पिटाई की। हंगामा होने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ शुरु कर दी। पीडि़त ने बताया कि पत्नी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती रहती है। बता दें कि घटना का पूरा वीडियो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि जांच कराने के बाद दोनों पक्षों के चार लोगों पर शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें