फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

Sun, 31 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
गत 15 दिन से पिलखुवा पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री नहीं होने से लोग खासे परेशान हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरी में स्पीड पोस्ट करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हेडलूम नगरी पिलखुवा में के डाकघर में रोजाना करीब पचास साठ रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन गत पद्रह दिन में पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं।

ऐसे में परेशान उपभोक्ता पोस्ट ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं कि रजिस्ट्री कब से होनी शुरू होंगी। फिर भी उन्हें  संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा है।

उपभोक्ताओं को रजिस्ट्री के चक्कर में स्पीड पोस्ट करनी पड़ रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को 18 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।

रामभरोसे तोमर ने बताया कि रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। इस संबंध में उन्होंने डाक अधीक्षक गाजियाबाद को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।

उधर, पोस्टमास्टर का कहना है कि बार कोड नहीं मिलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो रही हैं। जिसके संबंध में  उच्चाधिकारियों को बता दिया है। जल्द बार कोड मिलने की उम्मीद है। बार कोड मिलने के बाद रजिस्ट्री होनी शुरू हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें