फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 14 लाख से बनेगी रिफ्यूजी कॉलोनी की सडक़

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी ने रिफ्यूजी कॉलोनी में कृष्णा कनफेक्शनरी के बराबर से मुकेश गुप्ता के आवास तक की 100 मीटर सडक़ के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। राकेश कुमार बजरंगी ने बताया कि यह सडक़ करीब 10 साल से क्षतिग्रस्त थी। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होने के साथ ही हादसों की भी संभावना बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित टेंडर प्रक्रिया की गई। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त करीब 14 लाख रुपये की धनराशि से आरसीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा भी नगर में अन्य विकास कार्य जल्द चालू कराए जाएंगे। इस मौके पर मुकेश गुप्ता, प्रदीप चौधरी, विनय त्यागी, भूपेश, गोपाल ठाकुर, अरूण त्यागी, रवि समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें