सिंभावली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर के गांव सैना में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा हुआ था। दोनों तरफ से पथराव भी किया गया था। घटना में आरोपियों ने एक कार में भी तोड़फोड़ की थी। जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। घटना के संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार की रात सूचना के आधार पर दबिश देकर पुलिस टीम ने बड्ढा नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिसने अपना नाम तौसीफ अली निवासी गांव हशुपुर कोतवाली गढ़ बताया, जो वर्तमान में सिंभावली की सैफी कॉलोनी में रह रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी तौसीफ सैना के बलवे में शामिल था। तमंचे और कारतूस को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। संवाद