फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापस होंगे अखिलेश यादव की फोटो लगे राशन कार्ड

Fri, 31 Mar 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत बने पात्र गृहस्थी के पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो लगे राशनकार्ड को वापस करने के आदेश हो गए हैं। शासन ने ऐसे राशनकार्ड का वितरण रोकते हुए नए कार्ड आने तक वैकल्पिक रूप से राशन वितरित करने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार में अपनी योजनाओं का बखान करने के लिए खूब प्रचार-प्रसार का सहारा लिया गया। लैपटॉप से लेकर राशन कार्ड पर भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फोटो प्रकाशित किया गया, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद अब ऐसे प्रचार नई सरकार की आंखों में खटक रहे हैं।

शासन द्वारा आदेशों में कहा गया है कि अखिलेश की फोटो लगे गृहस्थी कार्ड का वितरण तुरंत रोक दिया जाये। इसके साथ ही जिन कार्डों का वितरण हो चुका है। उन्हें भी वापस लिया जाये। ऐसी स्थिति में राशन का वितरण वैकल्पिक रूप से ड्राफ्ट प्रारूप पर पर्ची के माध्यम से किया जाये। 
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव आचार संहिता के पहले तक लगभग 25 फीसदी ही राशनकार्ड वितरित किया जा चुका था।  जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव का कहना है कि शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है। वितरण को रोकते हुए वितरित हो चुके कार्डों को वापस लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें