फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैट फीवर : इम्टौरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 25 नमूने

Sat, 17 May 2025 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। इम्टौरी गांव में सात लोगों में रैट फीवर की पुष्टि के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। शनिवार को टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों के संपर्क में आए 25 लोगों के नमूने लिए और इन्हें जांच के लिए भेजा है। हालांकि, कोई नया मरीज गांव में अभी तक टीम को मिला नहीं है।
विज्ञापन


पिछले दिनों मेरठ में उपचार के दौरान इम्टौरी की महिला में रैट फीवर की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद गांव में 17 लोगों की सैंपलिंग में छह और मरीजों में रैट फीवर की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और परिजनों को आवश्यक दवा खिला दी गई। मामले में सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सभी सात मरीज अब ठीक हो चुके हैं। कोई नया मरीज गांव में नहीं मिला है। जिन सात मरीजों में रैट फीवर की पुष्टि हुई थी, उनके संपर्क में आए 25 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।सोमवार को सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद ही विभाग आगे का कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें