फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंत्योदय कार्डधारकों को होली से पहले मिलेगी चीनी

Wed, 05 Mar 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को होली से पहले तीन किलो चीनी मिलेगी। जिसके लिए उन्हें 18 रुपये प्रतिकिलोग्राम की दर से भुगतान करना होगा। इसके साथ ही उन्हें नियमित खाद्यान्न योजना के तहत राशन भी दिया जाएगा, इसके लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन


जिले में 8805 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है, जिनपर 32305 यूनिट दर्ज हैं। प्रति राशन कार्ड को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल दिया जाता है। उन्हें यह खाद्यान्न तो निशुल्क दिया जाएगा, साथ ही तीन किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दी जाएगी। जिसके लिए उन्हें 54 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

नियमित खाद्य वितरण योजना के अंतर्गत इस बार होली से पहले राशन दुकान की 399 दुकानों पर अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। गेंहू और चावल के साथ साथ चीनी होली से पहले ही वितरित कर दी जाएगी। इसके लिए सभी कोटेदारों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को होली से पूर्व तीन किलोग्राम चीनी का वितरण किया जाएगा। कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को होली से पहले ही खाद्यान्न के साथ साथ चीनी का वितरण कर दें। इसके साथ ही अन्य राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें