धौलाना। देहरा गांव में सोमवार देर शाम मुर्गा व्यापारी ने कुछ लोगों पर कार और नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पिपलैडा गांव निवासी मोहम्मद कासिम के अनुसार वह क्षेत्र में मुर्गे सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार शाम वह अपनी कार से देहरा आ रहा था। इसी दौरान गांव में पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर उसे जबरन नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद व्यापारी की कार और उसमें रखे 57 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामला लेन देन से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।