फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को घेर में खींचकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर जा रही नाबालिग को गांव का ही एक युवक ने घेर में खींचकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाबूगढ़ के एक गांव की नाबालिग ने बताया कि उसके घर के पास ही उसकी बुआ का मकान है। 28 मई की रात वह पैदल ही बुआ के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही प्रिंस ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर उसे खींचकर अपने घेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी देकर भगा दिया। डरती हुई किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच करा ली गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें