हापुड़। जिले में गढ़ नगरपालिका की ईओ रहीं अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने भाई के ससुरालियों पर घर में घुसकर मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कासिमपुरा निवासी अमिता वरुण पूर्व में गढ़ में अधिशासी अधिकारी के रूप में तैनात रही हैं। उन पर ठेकेदारों ने रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि फिलहाल वह लखनऊ नगर विकास विभाग कार्यालय से संबद्ध हैं। सोमवार दोपहर वह अपनी माता राजकुमारी, भाई गौरव, विशाल व अपने भतीजे के साथ, शामली से आए विजय कौशिक व प्रमोद शर्मा के साथ घर पर मौजूद थीं। तभी उसके भाई का ससुर भूप सिंह व पूनम पत्नी भगवत निवासी गुलावठी घर में घुस आए। इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके व उनके परिजनों की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की नियत से उसका गला दबाकर बाल पकड़ कर नीचे गिराकर घसीटा और घर का सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि नीतू पत्नी गौरव विशाल, भूप सिंह तथा पूनम निवासी गुलावठी बुलंदशहर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।