फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म का मामला निकला फर्जी

Fri, 16 Jun 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा एक व्यक्ति पर लगाया गया दुष्कर्म का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला है। महिला द्वारा उसके परिचित पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए झूठी शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए कथित पत्रकार को भी हिरासत में लिया है ।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया था कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उक्त व्यक्ति ने हापुड़ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को पिलखुवा स्थित एक कॉलोनी में उसे ठहराया गया था। सीओ ने बताया कि मामला महिला उत्पीड़न संबंधी होने के कारण पुलिस टीम तत्काल जांच में जुट गई। आरोपी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया। सीओ ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व हाफिजपुर थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। महिला उस व्यक्ति की परिचित है। मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाने के लिए महिला दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराना चाहती थी। इसमें एक कथित पत्रकार महिला और जान लेवा हमला के आरोप व्यक्ति का साथ दे रहा था। पूछताछ के लिए कथित पत्रकार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें