फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 12 लाख की पहाड़ी चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

Fri, 16 Jun 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार देर शाम धौलाना थाना क्षेत्र से करीब 12 लाख की पहाड़ी चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। लखनऊ मुख्यालय से इन तस्करों की सर्विलांस के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि धौलाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर लखनऊ मुख्यालय की सर्विलांस टीम लगातार आरोपियों पर नजर बनाए हुए थी। इसके लिए मेरठ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को तस्करों को पकडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे टीम धौलाना पहुंची और यहां से दो लोगों को 1.34 किलोग्राम पहाड़ी चरस के साथ दबोच लिया। दोनों आरोपी बाइक से चरस को कहीं सप्लाई करने के उददे्श्य से जा रहे थे। आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र वीरबल व काले पुत्र घनश्याम निवासी नटवाली गली बड़ा मोहल्ला भीमनगर थाना गुलावठी बुलंदशहर के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं, इनके खिलाफ और भी थानों में मुकदमे हैं। आरोपियों के खिलाफ धौलाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें