गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव में घर में अकेला देख गांव के युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 4 दिसंबर को वह एक शादी समारोह में गया हुआ था। इस बीच घर में 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। तभी शाम को गांव में ही रहने वाला आरोपी जोनी घर में घुस आया और मुंह दबाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब वह घर लौटा तो बेटी और उसके छोटे बेटे ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।