हापुड़। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ.दिनेश खत्री ने बृहस्पतिवार को पिलखुवा में चार अल्ट्रासांउड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचालकों को दस्तावेज पूर्ण करने सहित विभिन्न दिशा निर्देश दिए। डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि पिलखुवा के आस्था अल्ट्रासाउंड, सिद्धिविनायक अल्ट्रासांउड सहित चार सेटरों पर नियमित जांच की, जहां सब कुछ ठीक मिला। साथ ही संचालकों को रजिस्टर पूरा रखने और अन्य मानकों को पूरा रखने के लिए निर्देशित किया गया। संवाद