फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Tue, 20 Feb 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे मेरठ जनपद के हस्तिनापुर ले गया और वहां होटल में कमरा लेकर दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि 13 फरवरी को क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पीड़िता की तलाश में जुट गई। जिसके बाद परिजनों को पता चला कि गांव निवासी राजीव बहला-फुसलाकर नाबालिग को अगवा कर ले गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने के साथ गहनता से जांच की। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की लोकेशन के आधार पर हस्तिनापुर में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें