गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी अभिषेक वर्मा को शिकायती पत्र दिया है। जिसने बताया कि उसकी मुलाकात गढ़ नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उससा वीडियो भी बनाया थी। अब उस वीडियो का आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। जब उसने कोतवाली में तहरीर देने के लिए कहा, तो आरोपी ने उसकी बेटी और पति को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद