फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 04 Dec 2024 11:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी 17 साल की बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला युवक दीवार कूदकर उनके घर में घुस गया। आरोपी ने घर में घुसते ही उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी के गले पर चाकू रखकर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए, जिन्हें आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचा। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें