फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 03 Jul 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र निवासी युवती ने गाजियाबाद के युवक पर शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाने और इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 माह पूर्व गोविंदपुरम (गाजियाबाद) निवासी युवक से उसकी शादी की बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने खुद को अभिषेक निवासी गाजियाबाद का बताकर अपने माता-पिता से भी युवती को मिलवाया। इसी दौरान अभिषेक ने युवती को अपने परिवार वालों से मिलवाने के बहाने होटल ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो और फोटो भी बना लिए। बाद में ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई।
गर्भावस्था की जानकारी देने पर आरोपी ने उसको विश्वास दिलाने के लिए अल्ट्रासाउंड कराए, लेकिन रिपोर्ट देने से इनकार करते हुए गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि नशे की हालत में उसे इंजेक्शन लगाकर तीन माह तीन दिन का गर्भ जबरन गिरवा दिया गया। युवती ने बताया कि आरोपी व उसके परिवार वालों ने उसे शादी के लिए तैयार होने का झांसा देकर बार-बार बुलाया और हर बार मुकरते रहे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अन्य युवती के साथ सगाई की तस्वीरें डाल दीं, इससे आहत होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सीओ अनीता चौहान ने कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें