फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा के साथ नाबालिग ने रजवाहा स्थित कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया कि उनकी पुत्री एक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। 25 अप्रैल की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो गांव का रहने वाला नाबालिग पुत्री को रास्ते में मिला। उसे रोककर जबरदस्ती करके गांव खेड़ा के रजवाहा स्थित कमरे में लेकर गया ओर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पुत्री रोते हुए घर पहुंची तो उसकी मां ने कारण पूछा। इसके बाद उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें