फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जंगल में लकड़ी लेने गईं दो नाबालिग किशोरियों से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 17 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में परिजनों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई दो नाबालिग किशोरियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बचाव में आई महिला के साथ भी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को वह अपनी दो नाबालिग पुत्रियों व जेठानी के साथ जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। तभी गांव के दो युवक उसकी दोनों बेटियों को उठाकर ईख के खेत में ले गए और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

बेटियों के शोर मचाने पर राहगीर व उसकी जेठानी मौके पर पहुंची और आरोपियों चंगुल से छुड़ाया और युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी जेठानी के साथ भी अभद्रता करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद बाबूगढ़ पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष संजय पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें