फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल

Thu, 17 Aug 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव बक्सर के निकट नए बाईपास पर चीनी मांझे की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गजरौला निवासी शाहरूख दिल्ली में काम करता है। जो बृहस्पतिवार की सुबह बाइक पर दिल्ली से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में नए बाईपास पर गांव बक्सर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तो अचानक चीनी मांझा उसके गले से लिपट गया। जिससे बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। गिरते ही युवक की गर्दन से खून बहने लगा। जिसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत ही निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।

वहीं लोगों का कहना है कि चीनी मांझा बेहद खतरनाक है। जिसकी बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद क्षेत्र में खुलेआम चायनीज मांझे की बिक्री हो रही है। जिस पर रोक लगाया जाना जरूरी है। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि चीनी मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यदि कहीं बिक्री हो रही है, तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें