सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में सीओ आशुतोष शिवम को शिकायती पत्र दिया है। जिसने बताया कि 25 जनवरी की दोपहर वह अपने घर में थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत से होकर घर में घुस आया। आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करते हुए उसने शोर मचाया, तो उसके देवर मौके पर पहुंच गए। जिन्हें आता देखकर आरोपी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि सिंभावली एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संवाद