पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी, तभी जेठ ने महिला को अकेला देखा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, अभी तक जांच में मामला मकान से जुड़ा विवाद होने का सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद