फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 18 को एनटीपीसी मुख्यालय पर धरना देगी भारतीय किसान परिषद

Wed, 06 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। एनटीपीसी प्रभावित किसान पिछले एक वर्ष से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने किसानों की मांगों को जायज ठहराया है। डीएम ने मांगों को पूरा करने के लिए एनटीपीसी को पत्र जारी किया है। जिसको लेकर ग्राम ऊंचाअमीरपुर में किसानों की पंचायत हुई। भारतीय किसान परिषद ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए 17 दिसंबर तक का समय दिया है। मांग पूरी न होने पर 18 दिसंबर को नोएडा स्थित सेक्टर 24 में स्थापित एनटीपीसी मुख्यालय पर अनशन शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ग्राम ऊंचाअमीरपुर में 24 गांवों की पंचायत में आंदोलनरत भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखवीर पहलवान उर्फ खलीफा ने कहा कि साठा चौरासी के गांवों की जमीन पर तीन दशक पूर्व स्थापित एनटीपीसी की परियोजना से प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी का परिणाम है कि 24 गांवों के प्रभावित किसानों ने अपने अधिकारों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के मांग पर पर गठित कमेटी ने गहनता से विचार विमर्श कर सभी मांगों को सार्थक और प्रभावी मानते हुए पूरा करने के निर्देश एनटीपीसी को दिए हैं। जिससे किसानों में खुशी की लहर है अब वह दिन दूर नहीं जब आंदोलन को पूर्ण सफलता और प्रभावित 2291 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों के हितों की अनदेखी करने में एनटीपीसी के साथ ही क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया है। जिसके चलते तीन दशक से न्याय के लिए लड़ रहे एनटीपीसी क्षेत्र के 24 गांवों के किसान आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे पर पिछड़ते गए। प्रभावित गांवों के किसान निशुल्क बिजली, रोजगार, गांवों का विकास, एक समान मुआवजा, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मांगों को लेकर जिस संकल्प के साथ संघर्षरत है वह काबिले तारीफ है। इस अवसर पर अनूप राघव, मनेन्द्र भाटी, विक्रम सिंह, गोपाल शर्मा, देवेन्द्र सिंह, सौरभ आजाद, यशवीर सिंह, सुरेश प्रधान, मुकेश, धर्मवीर शर्मा, राजवीर सिंह, मनदीप राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें