फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल

Sat, 31 Jan 2026 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की धौलाना पुलिस से शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी मनीष चौहान पुलिस बल के साथ शुक्रवार की देर रात गांव पिपलेड़ा से भुडगढ़ी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस टीम पर फायरिंग कर वह भागने का प्रयास करने लगा। जवाबी कार्रवाई में युवक गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने युवक के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। आरोपी की पहचान आदिल निवासी मिर्जापुर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद हाल पता सांई सिटी कॉलोनी गांव पिपलेड़ा के रूप में हुई है। शुक्रवार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें