फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होटल संचालक से मांगी रंगदारी, विरोध करने पर पीटा

Thu, 13 Jun 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में के गांव शंकराटीला में होटल संचालक ने करीब एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों पर होटल में जबरन घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट, फायरिंग करते हुए एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी ललित चौहान ने बताया कि गांव शंकराटीला में गंगा तट पर उसका होटल है। 12 जून की रात वह होटल पर मौजूद था। रात करीब 11 बजे के आसपास एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश उसे जान से मारने की नीयत से होटल की दीवार कूदकर अंदर आ गए। होटल में घुसते ही बदमाशों ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। जिन्हें देखकर वह होटल के एक कमरे में जाकर छिप गया। उसे तलाश करते हुए बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को बंधक बनाकर पिटाई की। वहीं कई कमरों के दरवाजे तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान लूट लिया। वहीं फायरिंग भी की। हंगामा होते देख उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी उससे एक करोड़ की रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीडि़त ने चार लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि होटल में फायरिंग के आरोप निराधार हैं। होटल में रुके एक कंपनी के कर्मचारी और होटल कर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें