फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शुरू होगा रामपुर रोड पावर हाउस

Sat, 05 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एपीडीआरपी योजना के तहत रामपुर रोड पर ढाई करोड़ की लागत से बना 10 एमवीए का बिजलीघर रविवार को चालू हो जाएगा। इस बिजलीघर के शुरू होने से बुलंदशहर रोड के 10 मोहल्लों की 20 हजार से अधिक आबादी की बिजली संकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की एपीडीआरपी योजना के तहत करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से रामपुर रोड पर 10 एमवीए बिजलीघर का निर्माण किया गया है। इस बिजलीघर को बनाने के लिए नोएडा की पावरटेक कंपनी को ठेका दिया गया था। इस बिजलीघर का रविवार को उद्घाटन किया जाएगा। जिससे बुलंदशहर रोड के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में रहने वाली करीब 20 हजार लोगों को बिजली किल्लत से निजात मिल सकेगी। बिजलीघर को बनाने वाली निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल त्यागी ने बताया कि रविवार को बिजलीघर को शुरू कर दिया जाएगा।

रामपुर रोड पर बिजलीघर चालू होने से कोटला मेवतियान, मजीदपुरा, सिकंदरगेट, रामपुर रोड, अलीनगर, पुरानी चुंगी, आवास विकास, जगदीशपुरम, ईदगाह रोड आदि की बिजली किल्लत दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें