फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हंगामे की भेंट चढ़ी रामलीला समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के पंचायती मंदिर में श्री रामलीला के मंचन को लेकर बुधवार को आयोजित की गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। जिसके बाद अध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों में बहस हो गई। हंगामा बढ़ता देखकर समिति से जुड़े लोगों ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता विजय शर्मा और संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णवीर गब्बर ने किया। इस दौरान रामलीला समिति के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु नागर ने पिछले वर्ष हुए आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। इसके बाद अक्तूबर माह में आरंभ होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर वार्ता की गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों के नाम रखे गए। अधिकांश लोग पूर्व अध्यक्ष को ही यह जिम्मेदारी देने के पक्ष में नजर आए। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए। दोनों पक्षों में बहस होने से बैठक के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। जिसे, वहां पर मौजूद लोगों ने शांत कराया। हंगामा बढ़ता देखकर सभी ने सर्वसम्मति से बैठक स्थगित कर दी। विष्णु नागर ने बताया कि रामलीला समिति के गठन के लिए 21 सितंबर को दोबारा बैठक की जाएगी। इस दौरान डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, पवन जैन, चौधरी मदनपाल सिंह, अमित राय गौतम, प्रद्युमन शर्मा, जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें