फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बिना अनुमति जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज

Wed, 10 May 2023 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नयागांव में बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर पुलिस ने धारा-144 के उल्लंघन में ग्राम प्रधान समेत छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान आंबेडकर स्थल पर जुलूस निकालने के दौरान दो पक्षों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर पूरे जनपद में धारा 144 लागू है। जिसमें बिना अनुमति के संगठित कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले पुलिस प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। लेकिन गढ़ कोतवाली क्षेत्र के नयागांव में मंगलवार की रात में धारा 144 का उल्लंघन हुआ। आरोप है कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान समेत सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला। डीजे की तेज आवाज के साथ हाथों में तलवार लेकर नाचते हुए प्रदर्शन करते दिखे।

आंबेडकर मूर्ति स्थल के पास हुड़दंग करने का आरोप
नयागांव निवासी रिंकू ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि जिस समय महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली जा रही थी। उस समय भीड़ के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आंबेडकर मूर्ति स्थल पर हुड़दंग किया गया। समाज के लोगों ने समझाने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्द बोले और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि मामला सिर्फ बिना अनुमति के जुलूस निकालने का था, जिसमें आरोपी ग्राम प्रधान सुशील राणा, खूबचंद, हेमू, शीशपाल, मनोज, वीरपाल समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा कोई मामला नहीं है, आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें