फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रैली

Mon, 12 Aug 2024 02:11 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

हापुड़ में बंद के समर्थन में सड़कों पर हजारों लोग उतर आए हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
हापुड़ में बंद के साथ निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सोमवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर गए। इस दौरान नारेबाजी के साथ ही नगर की सड़कों पर रैली भी निकाली गई। सुबह 11 बजे तक विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक व हिंदू संगठनों का बाजार बंद का आह्वान पूरी तरह से सफल रहा है।      

विज्ञापन

                        
सुबह आठ बजे से ही लोग फ्री गंज रोड से रेलवे पार्क के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे। किसी के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के एक तरफ के मार्ग को बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से रेलवे पार्क के बाहर से रैली शुरू हुई।



जो नगर के रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड से निकली। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन दिया गया। रैली के कारण नगर की सड़कों पर जाम भी लग गया। व्यापारियों के बंद के आह्वान के कारण सुबह 11 बजे तक नगर के सभी प्रमुख बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें