कोहरे की वजह से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी पद्मावत एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और शाहजहांपुर पैसेंजर को रद्द कर दिया गया।
ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और दैनिक यात्रियों को बसों से सफर करना पड़ा। दिसंबर माह में रेलवे ने कोहरा अधिक पड़ने के कारण सप्ताह के अलग-अलग दिनों में ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया था।
फरवरी के प्रथम सप्ताह में भी कोहरे का कहर जारी है। रविवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ से मेरठ आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस और शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर को रद्द कर दिया गया।
इसके चलते दैनिक यात्रियों को मजूबरन बसों में सफर करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो,इसके लिये सप्ताह में अलग-अलग दिन अलग-अलग ट्रेनें रद्द की गई है।