फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश, ओलावृष्टि से आलू उत्पादक किसान बेहाल

Thu, 09 Mar 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम हुई झमाझम बारिश ने आलू उत्पादक किसानों को कड़ा झटका दिया है। बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि से आलू, सरसों की फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।
विज्ञापन


बारिश से तापमान काफी गिर गया है। सर्द हवाओं ने लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास कराया। जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। इन दिनों जोरशोर से आलू की खुदाई चल रही है।

बीते चार दिन से हल्के बादल छाए रहने से आलू की खुदाई में तेजी आई, लेकिन अब भी जिले में करीब 30 फीसदी फसल खेतों में है। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे झमाझम बारिश से आलू उत्पादक किसानों को कड़ा झटका लगा है,
विज्ञापन


क्योंकि बारिश के साथ हल्के ओले भी थे। कुछ जगहों पर तेज ओलावृष्टि भी हुई। आलू के खेत में बारिश का पानी भरने से फसल को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कटी पड़ी सरसों की फसल पर भी खेतों में जलभराव से खतरा बढ़ गया है।

आलू की ज्यादातर फसल की खुदाई हो चुकी है। ऐसे में बारिश से फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसान खेत में भरे पानी को निकाल दें। एनके सहानिया, जिला उद्यान अधिकारी

गढ़ में तेज हवा और बारिश से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। दौताई के इकबाल चौधरी, सादुल्लापुर के अनिल चौधरी और झड़ीना के कृष्ण त्यागी ने बताया कि तेज हवा के कारण आम के बौर झड़ रहे हैं। इससे फसल को काफी नुकसान होगा।

कृषि यूनिवर्सिटी मेरठ केे विशेषज्ञ डॉ. साही ने अगले तीन दिन तक बादल, बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इस दौरान उन्होंने किसानों को किसी भी हालत में फसलों की सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि अगर सिंचाई के बाद हवा चली तो फसलें खेत में गिर जाएंगी। इससे फसल को काफी नुकसान होगा।

बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट होने से बृहस्पतिवार शाम पिलखुवा डिवीजन की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ऐसे में लाखों लोगों को परेशानी हुई। शाम के समय ग्रामीणों को पशुओं का चारा काटने में खासी दिक्कत हुई।

विद्युत निगम के अधिकारियों ने देर रात तक सप्लाई बहाल करने की बात कही। बृहस्पतिवार शाम हुई बरसात से पिलखुवा डिवीजन में कई जगह फाल्ट हो गए। फाल्ट ठीक करने में शाम से ही विद्युत कर्मचारी जुटे रहे। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पशुओं का चारा काटने में परेशानी हुई।

गांव अनवरपुर निवासी मुकेश तोमर और दहपा निवासी परवेज ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण उन्हें पशुओं का चारा जनरेटर से काटना पड़ा। उनके जैसे अन्य किसानों ने भी ऐसा ही किया।

हालांकि विद्युत निगम ने बृहस्पतिवार देर रात तक बिजली सप्लाई चालू कराने के दावे किए हैं। अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि बारिश के कारण जहां डिवीजन में फाल्ट हो गए थे, उन्हें ठीक करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें