फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निकलने की जल्दी में तोड़ा रेलवे का बूम

Tue, 18 Mar 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मंगलवार को चमरी में रेलवे फाटक बंद होने से पहले निकलने की जल्दी में मिनी ट्रक ने रेलवे का बूम तोड़ दिया। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर चमरी रेलवे फाटक पर ट्रेन आने से पहले गेट मैन फाटक को बंद कर रहा था। लेकिन इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने तेजी से वाहन निकालने के चक्कर में बूम को टक्कर मार दी। जिससे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मिनी ट्रक भी उसी में फंस गया। हालांकि ट्रेन के निकलने के लिए अधिक रास्ता होने के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। लेकिन इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। दुपहिया वाहन ही जैसे तैसे नीचे झुकाकर निकाले गए। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें