फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो आटा चक्कियों पर छापा, 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 22 Sep 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विजिलेंस की छापेमारी में बृहस्पतिवार रात दो आटा चक्कियों पर 20 लाख की बिजली चोरी पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। संबंधित बिजलीघर के अवर अभियंताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


प्रवर्तन दल के प्रभारी एससी यादव ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के अभियान के तहत चेकिंग की गई। इसमें मुरादपुर निजामसर में सुरेश कुमार के यहां आटा चक्की चलती मिली। सघनता से जांच करने पर सीधे चोरी होती मिली। करीब 9.615 किलोवाट का भार बिजली चोरी कर चलाया जा रहा था। इसके अलावा राजेश पुत्र रामशरण के यहां भी आटा चक्की चलती मिली। जांच में 5.231 किलोवाट का लोड चलाया जाता मिला। दोनों ही प्रतिष्ठानों में करीब 20 लाख की चोरी होती मिली। इस पर विजिलेंस के अधिकारियों ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दें कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चोरी हो रही है। लेकिन संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता व अन्य अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। पिछले दिनों जिलेभर के चले चैकिंग अभियान में बिजली निगम के कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली थी।



बिजली चोरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लाइनलॉस वाले फीडरों की निगरानी भी विजिलेंस कर रही है। राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है।यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें