फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुरैशी क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच की विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को कुरैशी क्रिकेट क्लब और दी वॉरियर्स के बीच 22-22 ओवर का मैच खेला गया। कुरैशी क्रिकेट क्लब ने एक ओवर शेष रहते हुए तीन विकेट से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच 46 गेंद में 66 रन बनाने वाले फैजल अंसारी को दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में सात विकेट खोकर 197 रन बनाए। टीम की ओर से विशव कुमार ने 17 गेंद में 20, उवेश अहमद ने 51 गेंद में 68, मोसिन ने 13 गेंद में 26, कामिल मेरठ ने 21 गेंद में 19, मोहम्मद फैजल ने तीन गेंद में 10, वसीम ने 10 गेंद में 16 और आशीष लोधी ने 11 गेंद में 21 रन की पारी खेली।
कुरैशी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फरहान सिराज ने चार ओवर में 37 रन देकर एक, फैजल अंसारी ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन और राशिद कुरैशी ने दो ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

कुरैशी क्रिकेट क्लब की टीम ने एक ओवर पहले मैच जीत लिया। टीम ने सात विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम की ओर से आसिफ जोनसन ने 24 गेंद में 52, मोहम्मद जैद ने 17 गेंद में 25, फैजल अंसारी ने 46 गेंद में 66, अनस कुरैशी ने सात गेंद में 11, आशीष धामा ने 16 गेंद में 20 और हमजा कुरैशी ने 11 गेंद में 15 रन बनाए।
दी वॉरियर्स की ओर से मोहम्मद फैजल ने पांच ओवर में 47 रन देकर तीन, आशीष लोधी ने चार ओवर में 41 रन देकर एक, अरशद ने दो ओवर में 19 रन देकर एक, वसीम ने दो ओवर में 14 रन देकर एक और कामिल ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें