फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ : मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे मिला अजगर, सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा और मच गया हड़कंप

Tue, 06 Oct 2026 12:19 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में पेड़ के नीचे मिला अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर के गांव मानकचौक स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह पेड़ के नीचे एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर अजगर पर पड़ी तो उनमें डर का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन


अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन अनुभाग अधिकारी विपिन कुमार भाटी ने बताया कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर सूचना मिलने से किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से गढ़वाली के जंगल स्थित सेंचुरी के सुरक्षित क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें