पहाड़ी पर हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में छाये कोहरे ने ट्रेनों की गति पर विराम लगा दिया है। मंगलवार को भी हापुड़ स्टेशन पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची।
जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से कोहरे की चादर से मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास शुरू हो गया है। इस कोहरे ने ट्रेनों की चाल को गड़बड़ा दिया है।
मंगलवार को जयनगर से चलकर अमृतसर की ओर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा की देरी से पहुंची।
इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से पहुंची।
इसके अलावा फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से आई।
इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी ढ़ाई घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनें पीछे से ही लेट चल रही है। इसलिये वह गंतव्य देरी से आ रही है।