फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देशद्रोहियों को मिले सजा’

Fri, 19 Feb 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों का समर्थन करने वाले नेताओं के विरोध में बृहस्पतिवार को एबीवीपी पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने दोषी छात्रों सहित उनका समर्थन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।

एबीवीपी विभाग संयोजक प्रशांत गौड़ ने कहा कि दिल्ली जेएनयू में देश विरोध नारे लगाने का मामला गंभीर है। कुछ नेता देशद्रोही छात्रों के समर्थन में बोलकर राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

वहीं गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारियों ने आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग की। गढ़-चौपला सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए व्यापारी बृहस्पतिवार को हापुड़ रोड पर स्थित जवाहरगंज मंडी में एकत्र हुए।
विज्ञापन


यहां से व्यापार मंडल नगराध्यक्ष मूलचंद सिंघल के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में मेरठ रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचे। यहां गुस्साए व्यापारियों ने देश विरोधी नारेबाजी और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का गुणगान करने वालों का पुतला फूंका।

मूलचंद सिंघल ने कहा कि जेएनयू और पश्चिमी बंगाल की जाधवपुरा यूनिवर्सिटी में घटित घटनाएं निंदनीय हैं। आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें फांसी पर लटकाया जाए। ताकि भविष्य में कोई भी देश की एकता अखंडता से खिलवाड़ करने का साहस न कर पाए।

ऐसे अराजक तत्वों को अब अपनी घिनौनी हरकतों की बजाए सियाचिन में शहीद हुए सैनिकों से सबक लेकर राष्ट्रहित से जुड़ना चाहिए।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी जेएनयू में हो रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और उन्हें समर्थन दे रही राजनैतिक पार्टियों के खिलाफ तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया।

सिंभावली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला महामंत्री दीपक भाटी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरोडा मोड़, रेलवे रोड और मुख्य बाजार में करीब 150 लोगों के हस्ताक्षर कराए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें