संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। गांव अनवरपुर में कुछ लोगों ने पर जनसेवा केंद्र संचालक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी राजू सागर ने बताया कि वह गांव में जनसेवा केंद्र संचालक है। आरोप है कि गांव निवासी कुछ लोग बिना किसी बात उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि पीड़ित द्वारा थाने पर की गई शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकेश आर संतोष के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) एवं एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।