फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जन आरोग्य मेलों वायरल बुखार और पेट में संक्रमण के मरीजों की भरमार

विज्ञापन
मजीद पुरा स्थित पीएचसी में लगे जन आरोग्य मेले में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को वायरल बुखार, पेट संक्रमण के सबसे अधिक मरीज पहुंचे। 30 मरीजों के डेंगू, मलेरिया की जांच के लिए सैंपल एकत्र किए गए। 19 स्थानों पर लगे इन मेलों में कुल 863 मरीज पहुंचे। आठ गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल बुखार का असर बढ़ रहा है। हर वर्ग के लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शुरूआत में जुकाम, खांसी की समस्या बनती है, इसके बाद तेज बुखार मरीजों को गिरफ्त में ले रहा है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक के परामर्श के बाद ही दवा लेना ठीक है।

जिन मरीजों की हालत गंभीर बनी है, शुरूआत में वह अपनी मर्जी से ही दवाएं लेकर खाते रहे। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार का असर पांच से सात दिन तक चल रहा है। ऐसे में मरीज परेशान न हों, बल्कि चिकित्सक के परामर्श में नियमित दवाएं लेते रहें। पेट संक्रमण के मामलों में फूड प्वाइजनिंग सबसे अधिक मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जन आरोग्य मेलों में बुखार के 172, पेट संक्रमण के 62, त्वचा रोग के 162 मरीज आए। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं नियमित जांच के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें