धौलाना। भाकियू टिकैत ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। तालाबंदी की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर ताला खुलवाया।
शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे निराश्रित पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने बताया कि करीब दो महीने पहले अधिकारियों द्वारा निराश्रित पशुओं को पकड़ने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक भी नहीं पकड़ा गया है। निराश्रित पशु किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं लेकिन ब्लॉक प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
सरकारी आश्वासन से नाराज कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया। हालांकि, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को समझाकर ताला खुलवा दिया। खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ ने कहा शिकायत मिलने पर सचिव व प्रधान को निर्देश जारी कर गोवंश पकड़वाए जाते हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी दिनेश खेड़ा, ब्लाक अध्यक्ष सुंदर सिंह, रवींद्र कुमार तहसील अध्यक्ष, करन सिंह, कर्मवीर गुर्जर, बलराज, ओमबीर सिंह बाना, चंद्रशेखर शेखर बाना, रेनू ठाकुर, नीलम शर्मा, कलुवा खान, पूरन सिंह, युनुस खान, गौतम सिंह, मित्रपाल ओमकरन, विनोद कुमार उपस्थित रहे।
-
नितिन दीक्षित ०७एचपीआर २६