फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाखन के मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित

Fri, 07 Jul 2023 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन गांव स्थित मंदिर में शरारती तत्वों ने मूर्तियों को खंडित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव में करीब 80 साल पुराना भूमिया बाबा का मंदिर है। मंदिर वाले नंबर में ही ग्रामीणों के देवी-देवता के स्थान हैं। आरोप है कि कुछ शरारती तत्वों ने जेसीबी मशीन से मंदिर और देवी-देवताओं के स्थान को खुर्द-बुर्द कर दिया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान मनोज तोमर, महेश तोमर, हेंम सिंह, विनोद, प्रमोद, महेश नीरज, अशोक, वीरेंद्र, रामवीर समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। किसी मंदिर एवं धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें