फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाइनमैन की मौत से गुस्साए परिजनों ने दिया धरना

Mon, 31 Jul 2023 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। संविदा लाइनमैन की सड़क हादसे में हुई मौत से गुस्साए परिजनों व किसान मजदूर संगठन ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना दिया।। धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों ने मृतक के आश्रितों को दस लाख का मुआवजा, पांच बीघा जमीन का पट्टा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। धौलाना एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद भी कोई हल ना निकल सका। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चित धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अवर अभियंता संतोष दिवाकर के निर्देश पर संविदा लाइनमैन नितिन तोमर फाल्ट ठीक करने जा रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर रोड स्थित टीआरएस स्कूल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सड़क पर खड़े सांड से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने घायल अवस्था में नितिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एकत्र होकर मृतक के शव को लेकर पिलखुवा बिजली घर पहुंचे। जहां रविवार का अवकाश होने के कारण वह वापस चले गए और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार की सुबह किसान मजदूर संगठन और ग्रामीण एकत्र होकर फिर से पिलखुवा बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्होंने धरना देते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। सूचना मिलने पर एक्सईएन मनीष कुमार यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन एक घंटे बातचीत के बाद भी कोई हल न निकल सका। संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारी से मिलने पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम संतोष उपाध्याय और सीओ वरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। लेकिन पदाधिकारी और ग्रामीण तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर भी कोई हल न निकल सका और दोनों अधिकारी लौट गए। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मृतक के परिजनों को उक्त मांगों पर मुआवजा नहीं दिलाया गया तो वह अनिश्चित धरना प्रदर्शन करेंगे। धरना देने वालों में रामअवतार सिसोदिया, गजेंद्र तोमर, प्रेमपाल सिंह तोमर, मोनू राणा, महेंद्र सिंह, रवि, धर्म सिंह, पप्पू दलित तोमर, कंछी, सोनू, हरकेश, विवेक तोमर, संजीव, अनमोल तोमर, अशोक राणा, विनोद राणा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें