फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूजीसी नियम को विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Feb 2026 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। ग्राम खेड़ा में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में यूजीसी नियम के विरोध में बैठक आयोजित हुई। इसमें सवर्ण समाज ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और इसके वापस होने तक बीजेपी के बहिष्कार का ऐलान किया।
विज्ञापन


ललित राणा ने कहा कि यूजीसी का कानून सवर्ण समाज के छात्र छात्राओं के भविष्य के लिए घातक है। इस कानून से शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी और सामाजिक संतुलन बिगड़ेगा। जब तक यह कानून पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, तब तक बीजेपी को वोट नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ नारे लगाकर एकता की बात करती है और दूसरी तरफ नीतियों के जरिए हिंदू समाज को बांटने का काम कर रही है। यह दोहरा रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून समाज में वैमनस्य पैदा करने वाला है और इससे गांव गांव में आक्रोश बढ़ रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए है और इसमें कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें