फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यूजीसी नियम का किया विरोध

Sun, 01 Feb 2026 10:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। विश्व ब्राह्मण संघ ने नगर पालिका से रेलवे स्टेशन तक विरोध मार्च निकालकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का विरोध जताया। इसके साथ ही माघ मेला स्नान में शंकराचार्य स्वामी मुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ हुई घटना की निंदा की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपकर यूजीसी कानून निरस्त करने के साथ ही अन्य मांग पूरा करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियम में सामान्य जाति के छात्रों को शिक्षा से वंचित करना है। सरकार सामान्य वर्ग के छात्रों को ध्यान में रखते हुए तत्काल कानून को निरस्त करें, साथ ही एससी, एसटी कानून को देशभर में समाप्त किया जाएगा। प्रयागराज माघ मेला में पुलिस प्रशासन द्वारा शंकराचार्य स्वामी मुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को स्नान से रोकना निंदनीय है।
इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अपराध बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट, बलात्कार, साइबर ठगी, भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही हे। इसके साथ ही ब्राह्मणों के उत्थान कल्याण समिति के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेशचंद शर्मा, सचिन गोयल, अशोक शर्मा, आशीष शर्मा, सुनील शर्मा, आबिद, अकरम, मामचंद, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें