फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े बिल को लेकर पहुंचे बिजली घर, विरोध

Tue, 10 Nov 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने बिजली बिल दिखाते हुए सरकार व बिजली निगम के प्रति भारी रोष प्रकट किया। लोगों ने मीटरों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनकी जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन


वहीं निगम अधिकारियों ने इस मामले में उनके पास कोई भी विकल्प न होने की बात कही। नायक बस्ती, नई बस्ती, गुरुद्वारा बस्ती व गांव के करीब दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण एकत्रित होकर सुबह बिजली घर कार्यालय पहुंचे।

यहां निगम के एसडीओ पीएस सोढ़ी से मिले व उन्हें बिजली के बिलों में आई भारी भरकम राशि दिखाई। ग्रामीण प्यारा लाल, राकेश कुमार, दिनेश ,भगवान चंद, भूरा सिंह सहित महिला रानी देवी, बोहती देवी, पुत्ती बाई ने बताया कि उनके बिजली बिलों में कई कई गुणा ज्यादा राशि आई है।
विज्ञापन


पिछले बिलों के मुकाबले अब उनके हजारों रुपये का बिल ज्यादा भेजा जा रहा है। लोगों ने बताया कि पहले उनका एक हजार तक बिल आता था जो अब तीन से चार हजार आने लगा है।

लोगों ने इस मामले में मीटरों के तेजी से चलने का भी आरोप लगाया व उनमें गड़बड़ी होने की शिकायत की। निगम के एसडीओ पीएस सोढ़ी ने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके मीटरों में कोई गड़बड़ी है तो उसकी शिकायत दें।
विज्ञापन


जिसकी जांच कराई जाएगी। यदि मीटर खराब है तो मीटर को बदल दिया जाएगा। बिजली का बिल मीटर के अनुसार ही आ रहा है। किसी भी तरह की कोई गलती नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें