फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गालंद पंचायत भवन पर ग्रामीणों का धरना जारी

Fri, 09 Jun 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। गालंद पंचायत भवन पर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। पंचायत को सफल बनाने के लिए ग्रामीण किसान नेता और आसपास गांवों में जाकर जनसंपर्क कर रहे है। वहीं, शुक्रवार को ग्रामीणों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन

महापंचायत का आयोजन जनकल्याण किसान वेलफेयर समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजीव तोमर ने बताया कि पंचायत को सफल बनाने के लिए समिति ने शुक्रवार को जादोपुर, लाखन, भोवापुर में जाकर ग्रामीणों से जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी, जिसमें डंपिंग ग्राउंड स्थित पर धरना शुरू करने एवं आंदोलन की रूपरेखा तय करने पर विचार किया जाएगा। शुक्रवार कर धरना देने वालों में मनोज तोमर, संजय कोरी, हरिओम तोमर, मनवीर सिंह, आशु तोमर, ब्रजमोहन सिंह, श्रीपाल सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें