फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उत्साह से भरे भाजपा के संभावितों ने स्वयं को घोषित कर दिया स्नातक एमएलसी का प्रत्याशी

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चल रहा स्वयं को प्रत्याशी घो​षित करने वाला फार्म। स्रोत. सोशल मीडिया
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा में विधान परिषद की मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीट के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से अभी तक स्नातक सीट के प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन संभावितों ने वोट बनवाने वाले फार्म के नीचे स्वयं को प्रत्याशी लिखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। हालांकि, अभी स्नातक सीट के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन इन दिनों संभावित उम्मीदवार लखनऊ-दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। टिकट की दौड़ में गाजियाबाद से दिनेश कुमार गोयल, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, हापुड़ से डॉ. विपिन गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल और मेरठ के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि कुछ संभावितों ने फार्म के नीचे स्वयं को प्रत्याशी लिख दिया है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल की ओर से छपवाए गए फार्म को लेकर आपत्ति जताते हुए पोस्ट डाली, इसके बाद पोस्ट की वार छिड़ गई। एक के बाद एक कार्यकर्ताओं ने कमेंट कर जमकर खींचतान की है। इस प्रकार के फाॅर्म सामने आने के बाद भाजपा के अंदर ही इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं कि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा से पहले किसी दावेदार के नाम से मतदाता फार्म कैसे वितरित किए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी चयन का अधिकार पार्टी नेतृत्व का है और आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन



एक ही प्रिंटिंग प्रेस से फार्म छपकर आए हैं। अकेले मेरे फार्म पर प्रत्याशी नहीं लिखा है। अन्य दिनेश कुमार गोयल व डॉ. विपिन गुप्ता के फार्म पर भी नीचे प्रत्याशी लिखा है, जो फार्म छपकर आए हैं। सभी ने उन्हें ही वितरित किया है। जिनके फार्म पर प्रत्याशी लिखा है, वही लोग आपत्ति कर रहे हैं। उन्हें कम से कम अपने फार्म भी देखने चाहिए। पहला काम तो वोट बनाना है। पढ़े-लिखे भाजपा के सभी मतदाताओं की वोट बनना जरूरी है। टिकट किसे मिलता है, यह बाद की बात है। - डॉ. विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें